
बात करें संगीत की तो हम सब को संगीत सुनना बहुत पसंद होता है फिर चाहे वो हिंदी गीत हो या पंजाबी या फिर किसी और भाषा का गीत हो, पसंद वही गीत आता है जो हमें सुकून दे। ऐसा ही एक गीत इन दिनों चर्चा में है जिसका नाम है 'Dekhya Kite', यह एक पंजाबी गीत है और एक अलग Concept का गीत है। यही वजह है कि अगर कोई इस गीत को सुनता है तो दुबारा Youtube पर ढूंढ़ने ज़रूर जाता है और ख़ुशी से सुनता है। यह एक दोगाना गीत है जिसे Davy और Simar Kaur ने आवाज़ दी है। गीत का लेखन Davy ने खुद किया है और संगीत Gur Sidhu ने किया है। विडिओ में Davy के साथ Akaisha, Gungun और Navya ने एक साथ काम किया है। वीडियो का निर्देशन Garry Bhullar ने किया है। गीत को 'Brown Town Music' कंपनी ने अपने YouTube चैनल पर रिलीज़ किया है। 'Dekheya Kite' गीत पर अब तक 14 million views मिल चुके हैं। हम उम्मीद करते हैं यह गीत इससे भी ज़्यादा वायरल होगा और संगीत प्रेमियों को हमेशा पसंद आता रहेगा।
Comments
Post a Comment